
Honey Rose sexual harassment case
Honey Rose: लोकप्रिय अभिनेत्री हनी रोज का पीछा करने वाला शख्स को केरल पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने गिरफ्तार कर लिया है। चर्चित अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आपबीती बताई थी। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि वह सहायता के लिए पुलिस के पास गई और बिजनेस टायकून बॉबी चेम्मनूर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनका पीछा करने की शिकायत दर्ज कराई।
अभिनेत्री के शिकायत के पर SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉबी चेम्मन्नूर को वायनाड से हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बिजनेसमैन के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यौन उत्पीड़न मामले में बॉबी चेम्मन्नूर की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने लिखा- ‘यह उनके लिए शांतिपूर्ण दिन था।’
बॉबी चेम्मन्नूर केरल में एक ज्वैलरी ब्रांड के मालिक हैं। वह एक लाइफ विजन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भी हैं। इसके अलावा वह एक बहुत बड़े व्यापारिक समूह, चेम्मनूर इंटरनेशनल ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं।
वहीं एक्ट्रेस के आरोपों पर बिजनेस टायकून बॉबी चेम्मन्नूर ने दावा किया कि उन्होंने हनी रोज पर कोई अपमानजनक या अभद्र टिप्पणी नहीं की है और न ही कभी उनका पीछा किया है। उन्होंने एक्ट्रेस के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
शिकायत दर्ज कराने के बाद रोज ने कहा, "यह बहुत ही अप्रिय घटना चार महीने पहले हुई थी और मेरा परिवार इस वजह से बहुत परेशान था।"
इससे पहले अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी इसकी जानकारी दी थी। तब उन्होंने चेम्मनूर समेत उनके करीबी दोस्तों और सहयोगियों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी।
रोज़ ने 2005 की मलयालम फ़िल्म 'बॉयफ्रेंड' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 2012 में 'त्रिवेंद्रम लॉज' में उन्हें सफल भूमिका मिली।
जिसके बाद रोज़ को अपने अभिनय करियर पर पीछे मुड़कर देखने की कोई ज़रूरत नहीं पड़ी और अब वह एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, ख़ास तौर पर इवेंट के लिए। फैंस के बीच वह अक्सर इवेंट में जाती रहती हैं।
Updated on:
8 Jan 2025, 6:13 PM IST
Published on:
8 Jan 2025, 6:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.