बॉलीवुड

जुड़वा 2 ने पहले दिन 16.10 करोड़ रुपए की कमाई की

वरुण धवन ने शाहरुख को चटाई धूल, पहले दिन की इतने करोड़ रुपए की कमाई, आप सोच भी नहीं सकते...
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2017, 3:21 PM IST
Judwaa2
Judwaa2

बॉलीवुड की मनोरंजक फिल्म 'जुड़वा 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 16.10 करेड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को जारी एक बयान में यह कहा। यह फिल्म दशहरा से एक दिन पहले और सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी से पहले शुक्रवार को रिलीज हुई।

And the *updated* biz... #Judwaa2 crosses ₹ 16 cr on Day 1... Fri ₹ 16.10 cr. India biz... EXCELLENT!— taran adarsh (@taran_adarsh) September 30, 2017

शुक्रवार को 'महानवमी' की छुट्टी के साथ शुरू हुई इस फिल्‍म की कमाई को छुट्टी का सीधा फायदा मिलता दिखा है। सिर्फ इतना ही नहीं, वरुण की यह फिल्‍म 4 दिन के लंबे वीकेंड पर अकेले ही बॉक्‍स ऑफिस पर उतरी है, तो ऐसे में इसकी कमाई और भी बढ़ने की उम्‍मीद की जा रही है। वरुण धवन की जुड़वां-2 1997 में आई सलमान खान की फिल्म का रीमेक है। फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में हैं, और उनके साथ जैक्लिन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। जुड़वां-2 दशहरे के मौके पर रिलीज हुई है।

Top 5 openers - 2017:

1 #Baahubali2 ₹ 41 cr

2 #Tubelight ₹ 21.15 cr

3 #Raees ₹ 20.42 cr

4 #Judwaa2 ₹ 15.55

5 #JHMS ₹ 15.25 crIndia biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) September 30, 2017

व्यापार विशलेषक तरन आदर्श के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन की बेहतरीन कमाई से एक बीमार उद्योग में नई जान फूंक दी है। आदर्श ने ट्वीट किया कि यह फिल्म 2017 में बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में चौथे स्थान पर है। 'बाहुबली 2' (41 करोड़ रुपए), 'ट्यूबलाइट' (21.15 करोड़ रुपए), 'रईस' (20.42 करोड़ रुपए) और 'जब हैरी मेट सेजल' (15.25 करोड़ रुपए) अन्य फिल्में है।एक अन्य व्यापार विशलेषक कोमल नाहटा ने कहा कि धवन ने एक हिट फिल्म 'जुड़वा 2' दी है। उन्होंने आगे कहा, 'यह मस्ती और हास्य से भरपूर है।' इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और फॉक्स स्टार स्टूडियो और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेंमेंट ने इसे पेश किया है।

Updated on:
30 Sep 2017, 3:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज