बॉलीवुड

वरुण ने अक्षय और शाहरुख को चटाई धूल, दूसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई

वरुण ने अक्षय और शाहरुख को चटाई धूल, दूसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई, आप सपने में भी नहीं सोच सकते....

2 min read
Oct 01, 2017
judwaa2

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' बॉक्स आॅफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। दशहरा के दिन फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करते हुए 20.55 करोड़ रुपण् कमाए। फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'जुड़वां 2' ने शुरुआती दो दिनों में 36.65 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। तरण के मुताबिक, 'जुड़वां 2' वरुण की पहली फिल्म है जिसने एक दिन में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में वरुण धवन ने प्रेम और राजा नाम के शख्स की दोहरी भूमिका निभाई, इसमें वे जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं।

पहले 4 दिन में काम सकती हैं 70 करोड़

फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को जारी एक बयान में यह कहा। यह फिल्म रविवार और पहले सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी के चलते बड़ा कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक, जुड़वा 2 अपने पहले चार दिन में करीब 70 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। बॉक्सऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'जुड़वां 2' साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है, जिसने रिलीज के दूसरे दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। लिस्ट में वरुण सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' और अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को भी मात दे रहे हैं, जिन्होंने दूसरे दिन क्रमश: 19.24 करोड़ और 16.86 करोड़ रु. बटोरे थे। लिस्ट में 'बाहुबली द कन्क्यूजन' 40.17 करोड़ रु. के साथ टॉप पर है। जबकि 26 करोड़ के साथ लिस्ट में शाहरुख खान की 'रईस' दूसरी पोजिशन पर बनी हुई है।

4 दिन के लंबे वीकेंड पर अकेले ही बॉक्‍स ऑफिस की राजा

शुक्रवार को 'महानवमी' की छुट्टी के साथ शुरू हुई इस फिल्‍म की कमाई को छुट्टी का सीधा फायदा मिलता दिखा है। सिर्फ इतना ही नहीं, वरुण की यह फिल्‍म 4 दिन के लंबे वीकेंड पर अकेले ही बॉक्‍स ऑफिस पर उतरी है, तो ऐसे में इसकी कमाई और भी बढ़ने की उम्‍मीद की जा रही है। वरुण धवन की जुड़वां-2 1997 में आई सलमान खान की फिल्म का रीमेक है। फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में हैं, और उनके साथ जैक्लिन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। जुड़वां-2 दशहरे के मौके पर रिलीज हुई है।

एक अन्य व्यापार विशलेषक कोमल नाहटा ने कहा कि धवन ने एक हिट फिल्म 'जुड़वा 2' दी है। उन्होंने आगे कहा, 'यह मस्ती और हास्य से भरपूर है।' इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और फॉक्स स्टार स्टूडियो और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेंमेंट ने इसे पेश किया है।

ये भी पढ़ें

वरुण ने शाहरुख को चटाई धूल, पहले दिन कमाए इतने करोड़
Also Read
View All