बॉलीवुड

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की मौत का सीन लिख रोई थीं राइटर, पहुंचा था गहरा सदमा

पिछले दिनों उनकी लिखी फिल्म 'अक्टूबर' को काफी सराहा गया।
2 min read
Nov 17, 2018
juhi
juhi

फिल्म 'विकी डोनर' और 'पीकू' को लिखने वाली जूही चतुर्वेदी का कहना है कि जब उन्होंने 'पीकू' में अमिताभ बच्चन की मौत का सीन लिखा था तो वो काफी रोई थी। पिछले दिनों उनकी लिखी फिल्म 'अक्टूबर' को काफी सराहा गया। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पीकू' से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।

आज तक से बातचीत के दौरान जूही ने कहा, 'पीकू लिखते समय जब भास्कर की डेथ हुई मैंने लिखा, एंड देन ही इज नो मोर। मैंने उस समय अपना लैपटॉप बंद किया और मैं इतना रोई कि कह नहीं सकती। जैसे मैंने किसी अपने को खो दिया हो। इस सीन के आगे मुझसे लिखा नहीं गया। करीब 10 दिन तक मैं उस मूड से बाहर ही नहीं निकल पा रही थी। जब मेरे पति ने नोटिस किया तो उन्होंने लिखा, इसे डिलीट कर दो। किसी को पढ़ाया नहीं है अभी तुमने। कहीं भेजा भी नहीं आपने। तुम सीन में हॉस्पिटल का प्लाट लेकर आओ। हमारी बहसें हुई। '

उन्होंने आगे बताया, 'मैं ऐसा नहीं कर सकती। जब तक आपकी अपनी राइटिंग आप पर असर न करे, तब तक किसी और को कैसे पसंद आ सकती है। कई बार हम हर चीज खुद के लिए नहीं लिखते। लिखने की जो प्रोसेस है उसमें सुख नहीं है। आपको तमाम चीजें बंद करनी पड़ती हैं। लेकिन फिर भी उन शब्दों, ख्यालों या कहानी की नब्ज होती है जो आपको जकड़ कर रखती है। ऐसी कहानी में उम्मीद होती है कि वो दर्शकों को पकड़ कर रखती है। '

जूही ने कहा, 'लखनऊ में थी तो मैं आर्ट्स कॉलेज में जाती थी। तब इतना था कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए इलेस्ट्रेशन किया करती थी। कुछ ख्याल आते थे, लिख देती थी। कभी फिल्म लेखन के बारे में सोचा ही नहीं था। '

Published on:
17 Nov 2018 09:39 pm
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी