अब तक के कलेक्शन के दम पर 'सरकार' ने 2018 में देश की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इन 10 फिल्मों में पद्मावत, संजू, रेस 3, हिचकी, बागी 2 जैसी मूवीज शामिल हैं। इसके अलावा 'सरकार' साउथ की उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इनमें बाहुबली, रंगस्थलम, कबाली मर्सल जैसी मूवीज हैं।