6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तब लोगों ने कहा था अमिताभ धोखा देंगे, साथ काम कम करो: गोविंदा

गोविंदा ने कहा, 'ऐसा भी वक्त था जब लोग अमिताभ को लेकर फिल्में नहीं करना चाहते थे।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:16 PM IST

Amitabh and Govinda

Amitabh and Govinda

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का कहना है कि उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिये लोगों ने मना किया था। बता दें कि गोविंदा ने अमिताभ बच्चन के साथ सुपरहिट फिल्म'बड़े मियां छोटे मियां' में काम किया है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गोविंदा और अमिताभ ने लाजवाब कॉमिक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

कॉरपोरेट्स के आने से इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स बढ़ी:

गोविंदा का कहना है कि जब से इंडस्ट्री में कॉरपोरेट्स की एंट्री हुई है, तब से यहां पॉलिटिक्स काफी अधिक होने लगी है। साथ ही उनका कहना है कि ऐसा नहीं है कि उनके साथ ही यह पहली बार हो रहा है। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ ऐसा हो चुका है।

जब लोग अमिताभ को लेकर फिल्में नहीं करना चाहते थे:
अभिनेता ने बताया जब अमिताभ बच्चन का दौर अच्छा नहीं चल रहा था और उस वक्त मैंने और अमिताभ ने साथ में 'बड़े मियां छोटे मियां' साइन की थी। गोविंदा ने कहा, 'ऐसा भी वक्त था जब लोग अमिताभ को लेकर फिल्में नहीं करना चाहते थे।'

लोगों ने कहा था अमिताभ धोखा देंगे:
गोविंदा ने बताया जब अमिताभ के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' साइन की थी, तो कई लोगों ने उन्हें वार्निंग दी थी कि साथ काम न करें। लोगों को लग रहा था कि अमिताभ धोखा देंगे, वह डेंजरस हैं, लेकिन गोविंदा ने किसी की बात नहीं सुनी थी। उनका कहना है कि उन्हें कई बार अमिताभ और खान्स के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की जाती रही है। अभिनेता ने कहा, 'इन वजहों से मुझ पर बुरा असर भी काफी हुआ था लेकिन बाद में मैंने खुद को इससे निकालने में खुद पर काम किया।'