बॉलीवुड

जब कैटरीना रणबीर का नाम नहीं ले पाईं, वीडियो हुआ वायरल

जब कैटरीना रणबीर का नाम नहीं ले पाईं, वीडियो हुआ वायरल

2 min read
Jul 14, 2018
ranbir and kaitrina
ranbir and kaitrina

बॉलवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अभिनेता रणबीर कपूर कुछ समय पहले अपने अफेयर से काफी चर्चा में रहे थे। वहीं बीते कुछ दिनों पहले जब कैटरीना दबंग टूर के लिए प्रेक्टिस करने पहुंची थीं तो उनके साथ एक अजीबों गरीब घटना हो गई थी। जानकारी के मुताबिक वह रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से नजरें चुराते हुए नजर आई थीं। लेकिन इन दिनों उनका और रणबीर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह रणबीर का नाम सही नहीं ले पाती हैं।

कटरीना कैफ के फैन पेज पर किया वीडियो शेयर

गौरतलब है कि रणबीर और कैटरीना का यह वीडियो कैटरीना के फैन पेज पर शेयर किया गया है। ये वीडियो उस वक्त है जब ये कपल अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' का प्रमोशन कर रहे थे। बता दें कि इस वीडियो में वह जब भी रणबीर का नाम ले रही हैं तो वो उन्हें 'रणवीरे' कह रही हैं। इसके बाद रणबीर उन्हें बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उनका नाम रणवीरे नहीं 'रणबीर' है। साथ ही वीडियो में दोनों काफी मजाक मस्ती भी करते हुए दिख रहे हैं।

कैटरीना का अपकमिंग प्रोजेक्ट

यूं तो कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में और 'कमली', 'चिकनी चमेली' जैसे सॉन्ग पर अपने डांस के जलवे बिखेरे चुकी हैं। अगर बात करें उनकी अपकमिंग फिल्मों की तो वह आमिर की फिल्म 'थंग्स ऑफ हिंदुस्तान' और शाहरुख की 'जीरो' में नजर आएंगी। मूवी 'थंग्स ऑफ हिंदुस्तान' 7 अक्टूबर और 'जीरो' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Published on:
14 Jul 2018 10:06 am
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं