दबंग टूर के दौरान कैटरीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें और वीडियों शेयर किए हैं। कैटरीना कैफ इस फोटोशूट में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'पाउडर एंड अर्थ'। उनका यह वीडियो सभी को पसंद आ रहा है। इस हॉट वीडियो को अब तक तक 2 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।एक ओर जहां कटरीना के फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक्टर अर्जुन कपूर ने मजाक में ही वीडियो पर कमेंट किया और कहा 'तुम्हें डेंड्रफ हो गया क्या कैटरीना।'