बॉलीवुड

शादी से पहले Kajal Aggarwal ने शेयर किया फस्ट लुक, फैंस पूरा ब्राइडल अवतार देखने के लिए हुए एक्साइटेड

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) कुछ ही देर में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उससे पहले उन्होंने अपना अधूरा ब्राइडल लुक शेयर किया है। काजल इस फोटो में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2020, 6:51 PM IST
Kajal Aggarwal first bridal look
Kajal Aggarwal first bridal look

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) आज यानी 30 अक्टूबर को सात फेरे लेने वाली हैं। काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ विवाह रचाने वाली हैं। फैंस उनके शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि उससे पहले ही काजल ने अपनी एक झलक दिखाई है। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। काजल की इस खास फोटो पर फैंस ढेरों कमेंट कर रहे हैं। काजल ने जो फोटो शेयर की है उसमें उन्होंने गहने और चूड़ा पहना हुआ है। काजल के बालों को भी सुंदर तरीके से टाई किया गया है। साथ ही उनका मेकअप भी नजर आ रहा है।

शादी से पहला काजल ने शेयर किया फस्ट लुक

काजल ने अपनी वेडिंग पिक्चर (Wedding photo) को सरप्राइज रखने के लिए शेयर की हुई फोटो को ब्लैक एंड वाइट लुक दे दिया है। काजल तस्वीरे में बाथरोब में दिखाई दे रही हैं। वहीं लहंगे को बैकग्राउंड में दिखाते हुए उन्होंने इसे ब्लर कर दिया है। अब काजल की ये आधी-अधूरी तस्वीर देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। वो काजल का पूरा ब्राइडल लुक (Kajal Aggarwal bridal look) देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पूरा ब्राइडल लुक देखने के लिए फैंस बेकरार

काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- तूफान से पहले की शांति। वहीं पिछले दिनों काजल का हल्दी और मेहंदी लुक भी सामने आया था। जिसमें काजल बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इससे पहले काजल ने अपने हाथ में पहनी हुई अंगूठी दिखाई थी। काजल का वीडियो खूब पसंद किया गया था जिसमें वो एक लाइव के लिए जानकारी दे रही थी। इस दौरान उनकी एंगेजमेंट रिंग दिखाई दी थी। काजल ने अपने लेफ्ट हैंड में कॉफी मग पकड़ा हुआ था और इस दौरान उनकी अंगूठी दिखाई (Kajal Aggarwal engagement ring) दे गई थी।

शाादी की इसी महीने दी थी जानकारी

काजल ने अपनी शादी की जानकारी देते हुए इसी महीने पोस्ट किया था- मैं बहुत खुशी के साथ इसे साझा कर रही हूं कि 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में गौतम किचलू से शादी करने जा रही हूं। ये एक प्राइवेट सेनेमनी होगी जिसमें सिर्फ पारिवारिक लोग ही शामिल होंगे। महामारी के कारण हम सभी लोगों के लिए मुश्किल भरा समय है लेकिन जल्द ही अपनी जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा