नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंबे समय बाद फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि शाहरुख कब फिल्म की शूटिंग करेंगे, कौन सी फिल्म पहले निपटाएंगे इसका कोई अनाउंसमेंट उन्होंने अभी तक नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर महीने के लास्ट में वो फिल्म पठान (Pathan) की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसकी कहानी क्या होगी, शूटिंग कितने दिन चलेगी इसपर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इसी बीच इसी फिल्म को लेकर एक और नई खबर सामने आ गई है।