सतीश मानेशिंदे ने आगे कहा कि एनडीपीएस अधिनियम की धारा 67 के संबंध में कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे अब कई बेगुनाहों को सजा मिलने से बच जाएगी। लगभग पिछले 35 सालों से थर्ड डिग्री, जबरदस्ती और धमकियों के आधार पर कई बयान करवाए गए और निर्दोष लोगों को सजा मिली।