बॉलीवुड

इस फिल्म से वापसी करने जा रहीं Kajol, जानें कब होगा ट्रेलर रिलीज?

काजोल (Kajol) जल्द ही रेवती द्वारा निर्देशित फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल में एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ फिल्म के ट्रेलर को लेकर कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज होने जा रहा है और फिल्म को कब सिनेमारघरों में देखा जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2022, 2:25 PM IST
Kajol film Salaam Venky
Kajol film Salaam Venky

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) जल्द ही रेवती द्वारा निर्देशित फिल्म 'सलाम वेंकी' (Salaam Venky) से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में काजोल के साथ एक्टर विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) भी नजर आने वाले हैं। हाल में अपनी इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ कुछ जानकारी साझा की है। साथ में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का एक पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें वो लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं विशाल व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं। साथ ही काजोल उनकी विशाल की व्हीलचेयर को पीछे से पुश करती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म में काजोल 'सुजाता' और विशान 'वेंकटेश' के किरदार में नजर आएंगे।


साथ ही काजोल ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी कि उनकी फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 14 नवंबर को रिलीज होगा और फिल्म इसी साल अगले महीने 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर काजोल ने जो पोस्ट किया है उसमें एक्ट्रेस लिखती हैं 'एक बड़ी जिंदगी का बड़ा सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है! #सलामवेंकी का ट्रेलर 14 नवंबर को रिलीज हो रहा है!'।

एक्ट्रेस पोस्ट में आगे लिखती हैं कि 'सुजाता और वेंकटेश की अविश्वसनीय यात्रा केवल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखें!'। काजोल की इस पोस्ट पर काफी संख्या में फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के ट्रेलर के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म के रिलीज होने का भी वेट कर रहे हैं। काजोल काफी समय बाद इस फिल्म से कम बैक कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:Bigg Boss के घर में कभी नहीं हुई ऐसी हिंसा!


इससे पहले भी काजोल ने अपनी इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पहली बार अपनी इस फिल्म के बारे में बताया था। काजोल ने अपनी फिल्म के नाम का एक पोस्ट जारी किया था, जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था कि 'एंड वी हैव ए डेट. ‘सलाम वेंकी’ आपके नजदीकी थिएटर में 09.12.2022 को रिलीज होगी'।

काजोल के इस पोस्ट पर भी उनके फैंस ने काफी कमेंट्स कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर फैन कमेंट करते हुए लिखते हैं कि 'ये फिल्म मेरे लिए खास होने वाली है। मेरे दो सबसे पसंदीदा कलाकार एक साथ आ रहे हैं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'आखिरकार… अब और इंतजार नहीं होता है'। बता दें कि ये फिल्म एक मां के संघर्ष को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने Arjun Kapoor को कहा Yes!

Updated on:
10 Nov 2022, 2:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ