बॉलीवुड

Kalkaji Temple Violence: स्वरा भास्कर ने ब्रूटल किलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हम राक्षस बन गए हैं’

Sevadar Brutal Killing: स्वरा भास्कर ने कहा- भारत में लोगों को पीट-पीटकर बेरहमी से मार डालना आम बात हो गई है… पढ़ें पूरी खबर
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2025, 1:50 PM IST
Kalkaji Temple Murder: Swara Bhasker
कालकाजी मंदिर हत्याकांड पर बोलीं स्वरा भास्कर (फोटो सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

Swara Bhasker: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के कालकाजी मंदिर में एक सेवादार (Sevadar) की वीभत्स और भयावह तरीके से हत्या (Brutal Killing) कर दी गई। जिसका वीडियो भी सामने आया, इसी वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने ब्रूटल किलिंग पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर क्या लिखा, चलिए जानते हैं।

‘हम राक्षस बन गए हैं… ‘

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “ये बेहद वीभत्स और भयावह है! भारत में लोगों को पीट-पीटकर बेरहमी से मार डालना (Brutal Killing) आम बात हो गई है… यह घटना बेहद झकझोर देने वाला और अंदर तक सिहरन पैदा करने वाला है! यह शर्मनाक और हमारे समाज के बारे में वाकई परेशान करने वाली बात है। हम राक्षस बन गए हैं।”

क्या है पूरा मामला

घटना पिछले शुक्रवार देर रात दिल्ली के कालकाजी मंदिर की है। जहां एक छोटा-सा विवाद हिंसक रूप ले बैठा। बात शुरू हुई प्रसाद बंटवारे से, जब 15 साल से मंदिर में सेवा दे रहे योगेंद्र सिंह ने कुछ लोगों को बताया कि प्रसाद खत्म हो चुका है। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी और बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक, गुस्साए हमलावरों ने योगेंद्र को मंदिर से बाहर घसीटा और लाठियों-मुक्कों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। हालात इतने बिगड़ गए कि योगेंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें पांच-छह लोग योगेंद्र को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं, जबकि वह बेसुध पड़ा हुआ था।

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मुख्य आरोपी अतुल पांडे को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके अलावा चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Updated on:
1 Sep 2025, 1:50 PM IST
Published on: