Kalki Box Office Collection Day 31: फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म 1 महीने बाद भी महाकाय कलेक्शन कर रही है।
Kalki Box Office Collection Day 31: एक्टर प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 31 दिन हो गए हैं। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। कल्कि की आंधी में अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ और कमल हासन की ‘इंडियन 2’ को भी धूल चटा दी है। प्रभास की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म थिएटर में झंडे गाड़ रही है। हर दिन कल्कि को प्रदर्शन देख मेकर्स भी खुशी से झूम रहे हैं। कल्कि ने शनिवार को भी ताबड़तोड़ कमाई की हैं। ओपनिंग से लेकर 31वें दिन तक कल्कि का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का धमाल 31वें दिन भी बरकरार है। कल्कि ने शनिवार यानी 27 जुलाई को 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 627.85 करोड़ रुपए हो गया है।
फिल्म कल्कि में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कल्कि मूवी का ऑल इंडिया ग्रोस कलेक्शन पांचों भाषाओं का 852 करोड़ रूपए हो चुका है बता दें, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट यानी की विदेशों से भी 273 करोड़ रूपए की कमाई की है।