बॉलीवुड

मैं नाचना नहीं जानती : कल्कि कोचलिन

फिल्म 'देव डी' और 'वेटिंग' में अपने अभिनय के लिए वाहवाही बटोरने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने कहा कि उन्हेंं नाचना नहीं आता है...
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 5:19 PM IST
Kalki_Koechlin
Kalki_Koechlin

फिल्म 'देव डी' और 'वेटिंग' में अपने अभिनय के लिए वाहवाही बटोरने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने कहा कि उन्हेंं नाचना नहीं आता है और उन्हें अपनी अगली फिल्म 'जिया और जिया' के गाने 'नाच बसंती' के लिए काफी अभ्यास करना पड़ा। कल्कि ने बताया, 'नाच बसंती मेरे लिए डरावना था क्योंकि मुझे नाचना नहीं आता। इसलिए मैंने निर्देशक हॉवर्ड रोजमेयर के साथ काफी मेहनत की।'

कल्कि ने कहा, 'लेकिन, शूट के दिन (स्वीडन में) हमें नाचना था...क्योंकि वहां काफी ठंड थी। हम समुद्र तट पर थे, नंगे पांव। वहां काफी ठंड थी और मैंन छोटी स्कर्ट पहन रखी थी। इसलिए अपने आप को गर्म रखने का एक ही तरीका था और वह था नाचना। इसलिए ठंड ने थेड़ी मदद की।

कल्कि ने फिल्म में रिचा चड्ढा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में कहा, 'हम एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। हमने एक साथ 'ट्रिवीअल डिजास्टर' नामक नाटक किया है। वह अच्छी अभिनेत्री हैं, काफी केंद्रित हैं। मैं उनकी काफी प्रशंसा करती हूं। वह काफी सहज हैं। मैं उनके विपरीत हूं...मुझे अपने आप को तैयार करना होता है।'

फिल्म 'जिया और जिया' के बारे में बात करते हुए कल्कि ने कहा, 'यह फिल्म दो लड़कियों के बारे में है जोकि एक रोड ट्रिप पर जाती हैं, दोनों का नाम जिया है और दोनों बहुत अलग हैं। यह फिल्म जीवन को पूरी तरह से जीने के बारे में है।' फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

अपनी इच्छाओं के बारे में कल्कि ने कहा, 'मैं एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म करना चाहूंगी जहां अंत में मुझे एक लड़का मिले और मैं उसे जान से ना मारूं।' कल्कि ने कहा, 'मैं एक एक्शन फिल्म भी करना चाहूंगी, जहां लड़की को एक्शन करने का मौका मिले। मैं एक ऐतिहासिक फिल्म भी करना चाहूंगी, क्योंकि मुझे इतिहास पसंद है और सिस्टर निवेदिता मुझे हमेशा से आकर्षक लगी हैं।

Published on:
Also Read
View All