बॉलीवुड

समलैंगिकता पर फैसले के बाद केआरके ने करण जौहर को लेकर कही चौंकाने वाली बात

कामल राशिद खान ( KRK) ने भी इस फैसले पर अपना चौंका देने वाला रिएक्शन दिया है।

2 min read
Sep 06, 2018
kamaal r khan reaction on supreme court verdict on section 377

सुप्रीम कोर्ट ने आज धारा 377को निरस्त कर दिया है। इस धारा के तहत कोर्ट का कहना है कि दो वयस्कों के बीच समलैंगिक संबंध अपराध नहीं होगा। कोर्ट ने धारा 377 को मनमाना करार देते हुए व्यक्तिगत चुनाव को सम्मान देने की बात कही है। इस फैसले के बाद से चारों ओर जश्न का माहौल है। बॅालीवुड इंडस्ट्री भी इस फैसले पर अपनी खुशी जाहिर कर रही है। स्टार्स लगातार इसपर ट्वीट कर रिएक्शन दे रहे हैं।

इस फैसले से खुश होकर हाल में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट जारी किया। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर LGBT कम्यूनिटी के झंडे की फोटो लगाकर और उसपर finally! लिखकर तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ऐतिहासिक फैसला। आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है। समलैंगिकता को अपराध मुक्त करना और धारा 377 को खत्म करना मानवता के लिए बड़ी जीत है। देश को उसकी ऑक्सीजन वापस मिली।'

कामल राशिद खान ( KRK) ने भी इस फैसले पर अपना चौंका देने वाला रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्विटर पर करण जौहर का ट्वीट डालते हुए लिखा,' Today Hon’be #supremecourt allowed man to have sex with man and our many bollywood ppl have become happiest ppl in the world. Specially Karan Johar sir!'

साथ ही अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने शाहरुख खान की करण जौहर को किस करते हुए एक तस्वीर अपलोड की और उसपर ट्वीट लिखा कि,' Karan johar sir, today Supreme Court strike down article 377 . It’s a historic day for the people who believe in equal rights for all. Congratulations to both of you.'

अब इन ट्वीट्स को जारी कर वह क्या कहना चाहते हैं, ये तो वही जानें पर देखना दिलचस्प होगा कि उनके इस ट्वीट पर करण जौहर क्या जवाब देते हैं।

ये भी पढ़ें

समलैंगिकता अब अपराध नहीं, करण जौहर सहित बॉलीवुड स्टार्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
Published on:
06 Sept 2018 03:11 pm
Also Read
View All