बॉलीवुड

कम नहीं हो रही केआरके की मुश्किलें, यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुए एक्टर कमाल आर खान

खुद को क्रिटिक्स बताने वाले केआरके की मुसीबतें कम होते नजर नहीं आ रही हैं। एक बार फिर एक्टर विवाद में फंस गए हैं। पुलिस ने केआरके को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेता को मुंबई की वरसोवा पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। मामला तीन साल पुराना।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2022, 9:58 AM IST
kamaal rashid khan aka krk is arrested
kamaal rashid khan aka krk is arrested

इन दिनों केआके सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की परेशानी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं। अब एक्टर एक तीन साल पुराने मामले में फंस गए हैं। मुंबई पुलिस ने एक्टर कमाल आर खान को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ कर उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की थी। पुलिस ने केआरके को बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें मुंबई के बोरीवली स्थित 24वें एमएम कोर्ट के ट्रांसफर ऑर्डर के बाद गिरफ्तार किया है।

पीड़िता जो की 27 साल की है उसने बताया कि साल 2017 में मुंबई आई थी, जहां वो एक हाउस पार्टी में केआरके से मिली। इस दौरान केआरके ने खुद को एक फिल्म प्रोड्यूसर बताया था और दोनों एक-दूसरे से अपने-अपने नंबर भी एक्सचेंज किए थे। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि 2017 में केआरके ने कहा था कि वो इमरान हाशमी को लेकर फिल्म कैप्टन नवाब बना रहे है और उसमें उसे लीड रोल देंगे। इसके बाद केआरके पीड़िता से अश्लील बातें करने लगे। पीड़िता ने बताया कि 2019 में केआरके ने अपने जन्मदिन के मौके पर उसे अपने घर बुलाया। वह उस दिन ना जाकर दूसरे दिन उनके घर पहुंची थी। जहां केआरके ने उन्हें जूस पिलाकर यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इस दौरान वह काफी घबरा गई थी और जैसे-तैसे वहां से भाग गई थी।

आपको बता दें इससे पहले केआके को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। कमाल राशिद खान को दो साल पुराने एक केस में मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया था। आरोप था कि कमाल ने दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए थे, जिसके चलते उनपर कार्रवाई की गई थी।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब