बॉलीवुड

इस फेमस सिंगर का हुआ निधन, ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है..’ से कमाया था नाम

Kamlesh Awasthi Death: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर कमलेश अवस्थी (Kamlesh Awasthi) का निधन हो गया है। कमलेश 'जिंदगी इम्तिहान लेती है', 'तेरा साथ है तो' जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं।

less than 1 minute read
Mar 29, 2024
kamlesh_awasthi_death_news_1.png

मुकेश की आवाज (Voice of Mukesh) कहे जाने वाले सिंगर कमलेश अवस्थी (Kamlesh Awasthi) का 28 मार्च को अहमदाबाद में निधन हो गया। वह एक महीने तक कोमा में थे और आज उन्होंने आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।


फिल्म 'गोपीचंद जासूस' में राज कपूर के लिए कमलेश ने आवाज दी थी और 'प्यासा सावन' का हिट गाना 'तेरा साथ है तो..' भी उन्हीं ने गाया था। फिल्म 'नसीब' का गाना 'जिंदगी इम्तिहान लेती है..' गाने को भी कमलेश अवस्थी ने ही गाया था। गायक के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।


फेमस सिंगर कमलेश अवस्थी ने आठ हिंदी फिल्मों और कई गुजराती फिल्मों में गाने गाए जिससे उन्हें फेम मिला। साथ ही कमलेश अवस्थी ने राज कपूर की आखिरी फिल्म 'गोपीचंद जासूस' में बैकग्राउंड सिंगर के तौर पर गाना गाया था। उस वक्त उन्होंने अपना सम्मान जताते हुए कहा था कि देश को मुकेश वापस मिल गया है। तब उन्हें 'वॉइस ऑफ मुकेश' के नाम से भी जाना जाता था। मुकेश ने कई गुजराती गानों में अपनी आवाज दी थी और म्यूजिकल स्टेज शो में एक बड़ा नाम थे।

Published on:
29 Mar 2024 08:07 am
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स