इंडियन फ्रीडम फाइटर उषा मेहता की लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म में सारा अली खान मुख्य किरदार में हैं। महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन पर बेस्ड, 'ऐ वतन मेरे वतन' एक युवा लड़की की कहानी बताती है जो कांग्रेस रेडियो शुरू करती है। आप इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।