बॉलीवुड

स्वामी विवेकानंद को याद कर बोली कंगना रनौत, जब कोई उम्मीद नहीं थी तो आपने मुझे दिया उद्देश्य

स्वामी विवेकानंद को याद कर बोली कंगना रनौत, जब कोई उम्मीद नहीं थी तो आपने मुझे दिया उद्देश्य
less than 1 minute read
Jan 12, 2021
स्वामी विवेकानंद को याद कर बोली कंगना रनौत, जब कोई उम्मीद नहीं थी तो आपने मुझे दिया उद्देश्य
स्वामी विवेकानंद को याद कर बोली कंगना रनौत, जब कोई उम्मीद नहीं थी तो आपने मुझे दिया उद्देश्य

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को याद किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की फोटो शेयर कर ट्वीट करते हुए लिखा, "आप मेरे भगवान से बढ़कर गुरु हैं, आप मेरे हर कतरे के मालिक हैं।" उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री कंगना रनौत फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए भोपाल गई हुई है। उन्होंने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "जब मैं खो गई थी तो आपने मुझे ढूंढा, जब मुझे नहीं पता था कहां जाना है आपने मेरा हाथ पकड़ा, जब मेरा दुनिया से मोहभंग हो गया था और कोई उम्मीद नहीं थी तो आपने मुझे उद्देश्य दिया, आप मेरे भगवान से बढ़कर गुरु हैं, आप मेरे हर कतरे के मालिक हैं।" कंगना रनौत ने इस पोस्ट के साथ #NationalYouthDay #SwamiVivekanandJayanti लिखा। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर इस पोस्ट को जमकर पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Published on:
12 Jan 2021 07:42 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’