बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने न्यू ईयर पर बच्चों के साथ जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

कंगना रनौत ने बच्चों के साथ किया डांस बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
less than 1 minute read
kangana_ranaut.jpg
Kangana Ranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। अब नए साल के मौके पर कंगना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बच्चों के साथ मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। कंगना का यह वीडियो उनकी बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना ने व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ है। बच्चों के साथ वह एकदम मस्ती करते हुए डांस करती दिख रही हैं। बैकग्राउंड में कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु का गाना 'कदी साड्डी गली' गाना बज रहा है।

इससे पहले कंगना ने अपनी धाकड़ टीम के लिए एक ब्रंच का आयोजन किया था। उनकी टीम ने छुट्टियों में भी लगातार बिना थके काम किया है। कंगना ने पार्टी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अपनी धाकड़ टीम के लिए ब्रंच का आयोजन कर रही हूं। पूरी टीम ने हॉलिडे सीजन में भी बिना थके काम किया है। घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि 2021 अच्छा गुजरेगा।'

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। इस रोल के लिए कंगना ने अपना वजन 20 किलो तक बढ़ाया था। हालांकि शूटिंग पूरी होने के बाद कंगना ने वापस से अपना वजन घटा लिया है।

Published on:
01 Jan 2021 08:17 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है