सुतापा ने अपने फेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "2020 को सबसे बुरा साल बताना मुश्किल है क्योंकि इस साल भी तुम मेरे साथ थे। पिछले साल आज के ही दिन तुम पौधे लगाने में, चिड़िया का घोसला बनाने में मेरे साथ थे। मैं कैसे 2020 को अलविदा कह दूं! इरफान मुझे नहीं पता कि मैं 2021 का स्वागत कैसे करुंगी!!" सुतापा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।