बता दें कि सोनाली बेंद्रे ने साल 2002 को फिल्म निर्देशक गोल्डी बहल से शादी की। दोनों का एक बेटा भी है। सोनाली अक्सर बेटे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा साल 2018 में सोनाली उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने खुद को कैंसर होने की जानकारी दी थी। उसके बाद महीनों अपना इलाज करवाने के बाद वह इससे पूरी तरह ठीक हो गईं।