बॉलीवुड

हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन में कंगना रनौत की फैन की हुई मौत, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वो बारिश के मौसम में पहाड़ों में घूमने से बचें। उनकी फैन डॉ. दीपा जयपूर की रहने वाली थीं।

2 min read
kangana ranaut fan dr deepa sharma dies in himachal pradesh landslide

नई दिल्ली। देशभर में इस वक्त जगह-जगह बारिश हो रही है। लेकिन कई जगहों पर ये बारिश आफत बनकर आई है। कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्या हो रही है। रविवार को हिमाचल प्रेदश के किन्नौर जिले में भयंकर भूस्खलन हुआ। जिसमें नौ पर्यटकों की मौत हो गई। इनमें से एक कंगना रनौत की फैन भी थीं। उनका नाम है डॉ. दीपा शर्मा। कंगना को जब इस घटना के बारे में पता चला तो वह दुखी हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

कंगना की फैन का निधन
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वो बारिश के मौसम में पहाड़ों में घूमने से बचें। डॉ. दीपा जयपूर की रहने वाली थीं। वह पहली बार सोलो ट्रिप पर गई थीं। हादसे का शिकार होने से पहले उन्होंने उस जगह की अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जो उनकी आखिरी तस्वीरें साबित हुईं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

कंगना ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से दीपा शर्मा के लिए लिखा, 'वह बहुत बड़ी फैन थीं। उन्होंने मुझे प्यारे खत भेजे, तोहफे भी दिए और वह मेरे मनाली वाले घर भी आ चुकी हैं, ओहो!!!यह किसी बड़े झटके जैसा लग रहा है। है भगवान यह किसी दुखद हादसे से भी बढ़कर है'। इसके बाद कगंना रनौत ने दीपा शर्मा के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा, 'मुझे अब भी याद है कि मैं जयपुर में मणिकर्णिका की शूटिंग कर रही थी। मेरे बहुत सारे फैंस होटल की लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे। मैंने फैंस की भीड़ पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन दीपा ने मुझे देखा और चिल्लाने लगी। मुझसे आकर गले लग गई। उसके बाद से हम दोनों संपर्क में थे, लेकिन आज का दिन काफी भयानक है।'

विवेक अग्निहोत्री ने भी जताया दुख
कंगना के अलावा, फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी दीपा शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हे भगवान, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि दीपा अब इस दुनिया में नहीं है। मुझे बताया गया कि आज उन्होंने लैंडस्लाइड में अपनी जान गंवाई है। 8 घंटे पहले तक वह हिमालय से तस्वीरें भेज रही थीं। वह रोचक और जागरूक व्यक्ति थीं। मेरे पास कोई शब्द नहीं है। भगवान उनके परिवार को शक्ति दें। ऊँ शांति'।

Published on:
26 Jul 2021 03:18 pm
Also Read
View All