रणवीर और धोनी की तस्वीर वायरल
दरअसल, रविवार को मुंबई में एक दोस्ताना फुटबॉल मैच के दौरान रणवीर सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मस्ती करते देखा गया। दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हंस रहे थे। फुटबॉल मैच में रणवीर और महेंद्र सिंह धोनी एक टीम के लिए खेल रहे थे। वहीं, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान विरोधी टीम में थे। मैच के दौरान रणवीर और धोनी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। इतना ही नहीं, रणवीर ने उन्हें बड़ा भाई बताया।