फिल्म 'निशब्द' लोलिता उपन्यास और हॉलीवुड फिल्म 'अमेरिकन ब्यूटी' से प्रेरित होकर बनाई गई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि अमिताभ बच्चन एक शादीशुदा शख्स हैं और उनकी एक बेटी रहती है। अमिताभ बच्चन बेटी की दोस्ती की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। उनकी बेटी की दोस्त का रोल जिया खान ने निभाया है। ऐसे में कहानी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन और जिया खान के बीच कई रोमांटिक सीन फिल्माए गए हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में दोनों के बीच एक लिपलॉक सीन भी था। ये फिल्म सबसे हॉट सीन बन गया था। इसकी काफी चर्चा हुई थी।