Kangana Ranaut Networth: कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी नेटवर्थ की जानकारी दी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह करोड़ों के कर्ज में डूबी हैं।
Kangana Ranaut Networth: बॉलीवुड एक्ट्रोस और BJP उम्मीदवार कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के लिए 14 मई को मंडी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी नेटवर्थ भी बताई है। हालांकि, इसके साथ उन्होंने एक ऐसी जानकारी भी दी है, जिससे आपको हैरानी होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कंगना रनौत के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, एक्ट्रेस के पास 91 करोड़ रुपए की नेटवर्थ है। उन्होंने कई जगहों पर अपने पैसे इन्वेस्ट भी किए हैं। इसके साथ ही कंगना के पास मुंबई, चंडीगढ़ और मनाली में प्रॉपर्टी है और मुंबई में तीन फ्लैट है। कंगना को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। ऐसे में उनके पास BMW, मर्सिडीज बेंज और मर्सिडीज मेबैक हैं।
कंगना रनौत की पिछले 5 सालों की इनकम में दिखी गिरावट
2018-19- 12,09,78,840 रुपए (लगभग 12 करोड़)
2019-20- 10,31,42,790 रुपए (लगभग 10 करोड़)
2020-21- 11,95,39,890 रुपए (लगभग 12 करोड़)
2021-22- 12,30,92,120 रुपए (लगभग 12 करोड़)
2022-23- 4,12,95,770 रुपए (4 करोड़)
कंगना रनौत ने चुनावी हलफनामे में यह भी बताया है कि उनके ऊपर कर्ज है। एक्ट्रेस 17 करोड़ के कर्ज में डूबी हैं, जिसमें से 10 करोड़ होम लोन है और 5 करोड़ बिजनेस लोन है।