8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लील ‘टटीरी’ गाने पर बढ़ा विवाद तो बादशाह ने महिला आयोग से मांगी माफी, फिर लिया ये बड़ा फैसला

Badshah Tateeree Song: बादशाह एक बार फिर अपने विवादित गाने टटीरी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें हाल ही में महिला आयोग ने समन भेजा था अब रैपर ने इस गाने को लेकर माफी मांगी है और एक बड़ा कदम उठाते हुए संकल्प लिया है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

3 min read
Google source verification
Badshah Apologies to NCW for controversial Song Tateeree he take big step support 50 girls education

बादशाह ने विवादित गाने पर मांगी माफी

Badshah Tateeree Song: मशहूर रैपर और बॉलीवुड के फेमस सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि अपने विवादित गाने टटीरी को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। हाल ही में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में बादशाह राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए। महीनों तक चले इस विवाद के बाद बादशाह ने हाथ जोड़कर अपनी गलती मान ली है और ही उन्होंने एक बड़ा फैसला भी लिया है। जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान रह गया है।

बादशाह के टटीरी गाने में हैं अश्लील शब्द (Badshah Tateeree Song)

कुछ समय पहले बादशाह का एक गाना ‘टटीरी’ आया था। वह जैसे ही रिलीज हुआ हंगामा मच गया। गाने के कुछ बोल इतने अभद्र थे कि उसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामला तब और बढ़ गया जब हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया और बादशाह की गिरफ्तारी तक के संकेत दे दिए। हालांकि विवाद बढ़ता देख बादशाह ने तुरंत सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया, लेकिन महिला आयोग ने इसे नाकाफी माना और उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का सख्त नोटिस थमा दिया।

बादशाह ने मांगी माफी (Badshah apologises to National Commission for Women over Tateeree song)

सोमवार को जब बादशाह पेश हुए तो उनके तेवर बदले हुए नजर आए। उन्होंने आयोग के सामने स्वीकार किया कि गाने के बोल गलत थे और उनसे चूक हुई है। बादशाह ने कहा, "मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या महिलाओं का अपमान करना नहीं था, लेकिन मैं अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं।" बादशाह ने आयोग को भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह अपने गानों के लिरिक्स को लेकर बेहद सतर्क रहेंगे ताकि समाज, खासकर युवाओं पर इसका कोई नकारात्मक असर न पड़े।

छात्राओं की शिक्षा का उठाएंगे खर्च

अपनी छवि सुधारने और समाज के लिए अपनी जवाबदेही निभाने के लिए बादशाह ने अब एक बड़ा कदम उठाया है। उनके वकील अक्षय डहिया के अनुसार, बादशाह ने 50 जरूरतमंद छात्राओं की पूरी शिक्षा का खर्च उठाने का जिम्मा लिया है। वह न केवल इन बच्चियों की पढ़ाई को स्पॉन्सर करेंगे, बल्कि उनके बेहतर भविष्य के लिए फंड जुटाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आयोग को आश्वस्त किया कि वह अपने सेलिब्रिटी स्टेटस का उपयोग अब सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करेंगे।

कलाकारों को आयोग की दो-टूक चेतावनी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को एक मिसाल की तरह पेश किया है। आयोग ने साफ शब्दों में कहा कि 'अभिव्यक्ति की आजादी' का ढाल बनाकर महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल मनोरंजन के नाम पर नहीं किया जा सकता। आयोग ने सभी गायकों और गीतकारों को चेतावनी दी है कि वे अपनी लोकप्रियता का सम्मान करें और ऐसा कंटेंट बनाने से बचें जो समाज की मानसिकता को प्रदूषित करे। अब देखना यह होगा कि बादशाह का यह 'हृदय परिवर्तन' उनके आने वाले गानों में कितनी तब्दीली लाता है।