पॉलिटिक्स में एंट्री लेने के बाद से ही बीजेपी नेता कंगना रनौत सुर्खियो में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने गोमांस यानी बीफ खाने को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वो किसी भी तरह का लाल मांस नहीं खाती हैं। ये सिर्फ मेरी इमेज खराब करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
हालांकि, अब ऐसी खबर आ रही है कि कंगना ने इस बारे में झूठ बोला था। दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना की एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उनकी थाली में लाल मांस रखा हुआ है। इसके बाद से लोग उन्हें झूठा बता रहे हैं।