बॉलीवुड

जयललिता की पुण्यतिथि पर Kangana Ranaut ने खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, Thalaivi के सेट से शेयर की Photos

एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने दी जयललिता ( Jayalalitha death anniversary ) को दी श्रद्धांजलि फिल्म 'थलाइवी' ( Thalaivi ) के सेट से शेयर की तस्वीरें स्कूल के बच्चों को खाना खिलाते हुए आई नज़र
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2020, 6:29 PM IST
Kangana Ranaut Paid Tribute To Jayalalithaa Death Anniversary
Kangana Ranaut Paid Tribute To Jayalalithaa Death Anniversary

नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना जिस भी मुद्दे पर ट्वीट करती हैं। वह अगले दिन सुर्खियों में छा जाता है। इन दिनों वह दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) संग अपने झगड़े को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। वहीं इस बीच कंगना की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि इन फोटोज में वह दिवंगत जयललिता के गेटअप में दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जयललिता ( Jayalalitha death anniversary ) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तस्वीरों में वह स्कूल के बच्चों को खाना खिलाते हुए भी नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को कंगना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना लिखती हैं कि जय अम्मा की पुण्यतिथि पर हमारी फिल्म 'थलाइवी- द रेवोल्यूशनरी लीडर' से कुछ काम के वक्त की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। टीम का शुक्रिया, खासतौर पर टीम के लीडर विजय सर का, जो कि फिल्म पूरी करने के लिए सुपरह्यूमन की तरह काम कर रहे हैं, फिल्म पूरी होने में सिर्फ एक हफ्ता बाकी है।' आपको बता दें भाई की शादी के बाद कंगना ने फिल्म शूटिंग की शूरुआत की है।

फिल्म थलाइवी के बारें में बात करें तो यह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयलल‍िता (Jayalalitha) की बायोग्रॉफी पर आधारित हैं। इस फिल्म में कंगना जयललिता की भूमिका निभाती हुई नज़र आएंगी। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि इस रोल को प्ले करने के लिए एक्ट्रेस ने 20 किलो वज़न बढ़ाया है। फिल्म में उनके लुक को लेकर कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिसमें वह सफेद साड़ी और लाल बिंदी में दिखाई दी हैं। फिल्म में अरविंद स्वामी ( Arvind Swami ) भी नज़र आने वाले हैं। जो MGR का रोल प्ले करेंगे। बता दें फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन