8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंगना से झगड़ा करने के बाद Diljit Dosanjh की फैन फॉलोइंग बढ़ी, गलत टिप्पणी करने पर छिड़ी थी बहस

सोशल मीडिया पर बढ़ी पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) की फैन फॉलोइंग एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) संग सोशल मीडिया पर हुई थी खूब बहस किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) में शामिल हुई बुजुर्ग महिला पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 5 Dec 2020, 5:01 PM IST

Diljit Dosanjh Increased Fan Following After Fighting Kangana Ranaut

Diljit Dosanjh Increased Fan Following After Fighting Kangana Ranaut

नई दिल्ली। एक ओर देश में किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) चल रहा है। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। ट्वीट के माध्यम दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। किसान आंदोलन में शामिल हुई बुजुर्ग किसान महिला पर कॉमेंट करने पर दिलजीत ने एक्ट्रेस को खूब लातड़ा था। उन्होंने कंगना को कहा था कि किसी को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए। इस झगड़े के बाद से सोशल मीडिया पर दिलजीत के चाहने वालों की संख्या और भी बढ़ गई है। सभी उनके जवाबों पर सहमति जताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फिल्ममेकर ने शेयर किया MDH कंपनी के महाशय धर्मपाल गुलाटी का वीडियो, देशभक्ति में डूबे आए नज़र

एक पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार जब से कंगना और दिलजीत का झगड़ा हुआ है, तब से ही उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है। महज कुछ ही दिनों में उनके 4.3 फॉलोअर्स हैं। बुधवार के दिन उनके फॉलोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ने लगी। बता दें बुजुर्ग महिला के बारें में गलत कॉमेंट करने के चलते कंगना के खिलाफ अकाली दल ने शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। साथ ही उनका कहना है कि एक्ट्रेस ने 'किसान मां' का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut को शिरोमणि अकाली दल ने भेजा लीगल नोटिस, बुजुर्ग महिला का किया था अपमान

आपको बता दें कि आखिर कंगना ने अपने ट्वीट में क्या कहा था। कंगना ने सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर कटाक्ष करते हुए उन्हें करण जौहर का पालतू बुलाया था। कंगना ने ट्वीट में लिखा था कि दिलजीत करण के पालतू और चमचे हैं। जिसके बाद दिलजीत ने जवाब देते हुए कंगना को पंजाबी भाषा में खूब खरी-खोटी सुनाई थी। कंगना का ट्वीट पढ़ कई सेलेब्स उनके खिलाफ हो गए हैं और उनके खिलाफ बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिलजीत को सपोर्ट करते हुए उनके कई फैंस पंजाबी में ही ट्वीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।