
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में चल रहा विवाद फिल्म इंडस्ट्री से होता हुआ अब संसद तक पहुंच चुका है। अब यह युद्ध केवल एक्ट्रेस के बीच नहीं बल्कि नेताओं के बीच भी शुरू हो गया है। हाल ही में राज्यसभा सांसद ने ड्रग्स मामले को लेकर ऐया बयान दिया कि भाजपा नेता रवि किशन के साथ कंगना रानौत की बोलती बंद हो गई थी। इसके बाद तो यह मामला ऐसा तूल पकड़ा कि इसके सपोर्ट में बॉलीवुड के कई सितारे जया बच्चन का साथ देते दिखाई दिए।
इन्ही के बीच Urmila Matondkar ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड जैसी चकाचौंध वाली जगह पर ड्रग्स का उपयोग और जया बच्चन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है और कंगना रनौत भी जानती हैं कि उनके होम स्टेट हिमाचल प्रदेश से भी ड्रग्स निकलता है।” एक दूसरी एजेंन्सी को दिए इंटरव्यू में उर्मिला ने कहा कि “कंगना को याद करना चाहिए कि जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में उस समय से हैं जब कंगना पैदा भी नहीं हुईं थीं।”
उर्मिला का यह बयान सामने आने के बाद कंगना ने उनके बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “उर्मिला ने उनके संघर्षों का मजाक उड़ाया है।” कंगना ने उर्मिला को यहां तक कि 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' तक कह दिया। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे उर्मिला मातोंडकर का अपमान जनक वह इंटरव्यू देख चुकी हैं जिसमें उर्मिला कंगना के बारे में बातें कर रहीं थीं, उन्होंने कहा कि पूरे इंटरव्यू के दौरान उर्मिला उन्हें टीज करती रही थीं।
संघर्षों के मजाक उड़ाने का लगाया आरोप
अपने इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि, ''मुंह बनाते हुए, मेरे संघर्षों का मजाक उड़ाया और मुझ पर इस तथ्य के आधार पर हमला किया कि मैं बीजेपी को टिकट के लिए खुश करने की कोशिश कर रही हूं, ठीक है, मेरे लिए यह जानने के लिए एक जीनियस होना जरूरी नहीं है कि टिकट लेना बहुत मुश्किल है।"
उर्मिला पर 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' का लागाया आरोप
कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू में आगे उर्मिला पर ज़ुबानी हमला करते हुए कहा कि, "उर्मिला भी, वह एक 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' है। मुझे पता है कि इससे बहुत हल्ला होना है। लेकिन वह निश्चित रूप से अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती है। वह किस लिए जानी जाती है? सॉफ्ट पोर्न करने के लिए? अगर उसे टिकट मिल सकता है, तो मुझे टिकट क्यों नहीं मिलेगा?"
“बेचारी” बन कर महिला कार्ड खेल रही हैं कंगना
वार-पलटवार का खेल जारी है कंगना उर्मिला पर तो उर्मिला कंगना पर जुबानी बांण की बारिश कर रही हैं, इसी कड़ी में एक और इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर ने सवाल किया था कि कंगना रनौत पुलिस को कथित ड्रग्स गुटों की जानकारी क्यों मुहैया नहीं करा रही हैं? उर्मिला इसी इंटरव्यू में कंगना रनौत पर हमला बोलते हुए कहा था कि, "कुछ लोग- लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, और अगर यह सब असफल होता है तो वे विक्टिम कार्ड भी खेलते हैं, इससे भी बात नहीं बनती है तो वे महिला होने का कार्ड भी खेलते हैं।"