कंगना रनौत ने किया था इस लड़के से प्यार कंगना रनौत के प्यार के बारे में हुए खुलासे
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बारे में बात करें तो उनके खास अभिनय के कारण उन्हें लोग बॉलीवुड की क्वीन कहते है। बैसे तो यह क्वीन हर किसी के दिलों पर राज करती आ रही है। लेकिन इनके दिल का राजकुमार कौन है ये कोई नही जानता। हाल ही में कंगना रानौत नें अपने दिल के राजकुमार के बारे बताया।
एक कार्यक्रम में पहुंची एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पहले प्यार के साथ पहले ‘किस’ को लेकर खुलकर बात की। उनका कहना था कि पहला ‘किस’ उनके लिए काफी अजीब और गंदा एक्पीरियंस था। अपने पहले प्यार और ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बताई ये बातें..।
कंगना ने बताया कि मेरा पहला रिलेशनशिप 17-18 साल की उम्र में रहा। मैं उस वक्त चंडीगढ़ में थी। मेरी दोस्त एक लड़के के साथ डेट पर गई थी और मैं उसकी डेट की दोस्त बन गई थी। वह काफी सुंदर पंजाबी लड़का था। 28 साल की उम्र का था और मैं 16-17 साल की थी। उसने मुझे देखा और कहा कि ‘तुम तो बच्ची हो’। जब उसने मुझे ऐसा कहा तो मेरा दिल टूट गया था। उसने जान लिया था कि मैं इन सभी चीजों में काफी नई हूं। मैने उसे पाने के लिये कई मैसेज भी लिखे। क्योकि उस उम्र का मेरा प्यार काफी जुनूनी भरा था। मैं उसे पाने के लिए काफी मैसेज करती रहती थी और कहती थी कि मुझे एक चांस दो। मैं बड़ी हो जाउंगी।
इसके बाद कंगना रनौत ने अपने पहले ‘किस’ के बारे में बात करते हुए कहा, मैं उसे ‘किस’ करना चाहती थी लेकिन नहीं कर पाई। इसके लिये मैने अपने हाथ पर काफी प्रैक्टिस भी की थी। मेरा पहला ‘किस’ बहुत ज्यादा मैजिकल टाइप नहीं था। वह अजीब और गंदा एक्सपीरियंस था। मेरा मुंह फ्रीज हो गया था और मैं हिल नहीं पा रही थी। लड़के ने बोला मुंह हिलाओ तो जरा।
कंगना रनौत ने इसके बाद अपने पहले क्रश के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पहला क्रश उनके स्कूल के टीचर थे। कंगना ने कहा कि पहला प्यार मेरा स्कूल टीचर के साथ था। जब आप यंग होते हैं, तो आपका दिल आपके टीचर के लिए धड़कता है। 15-16 साल की उम्र तक लड़कों की मूंछें भी नहीं आती हैं। आपके सामने एक टीचर होता है जिसे आप प्यार करने लगते हैं। मैं 9th क्लास में थी मुझे टीचर पर क्रश हो गया था। उस समय एक गाना रिलीज हुआ था ‘चांद छुपा बादल में’। मैंने एक दुपट्टा लिया और अपने टीचर को इमैजिन किया।