बॉलीवुड

कंगना रनौत ने शेयर किया फिल्म ‘Dhaakad’ का लुक, ट्वीट कर कहा- ‘वे इसे अग्नि-बहादुर कहते हैं’

फिल्म 'धाकड़' ( Dhaakad ) का लुक आया सामने एक्ट्रेस कंगना रौनत ( Kangana Ranaut ) ने शेयर किया फिल्म का लुक हाथों में गन लिए आग के बीच खड़ी नज़र आईं एक्ट्रेस
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2021, 11:06 AM IST
Kangana Ranaut Shared Her Upcoming Film Dhaakad Look
Kangana Ranaut Shared Her Upcoming Film Dhaakad Look

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) वैसे तो अक्सर अपने ट्विट्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी फिल्मों की वजह से भी खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही ही कंगना की फिल्म 'धाकड़' ( Dhaakad ) का लुक आउट हुआ है। जिसे कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धाकड़ का लुक आउट होते हैं ट्विटर पर तेजी से #Dhaakad ट्रेंड करने लगा है। वहीं फैंस में भी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

कंगना ने जो धाकड़ का लुक शेयर किया है। उसमें उनका लुक जबरदस्त लग रहा है। कंगना हाथों में बंदूक लिए दिखाई दे रही हैं। साथ ही उनके माथे पर चोटों के निशान हैं और आंखों में गुस्सा नज़रा है। तस्वीरों में कंगना के चारों तरफ आग जलती हुई भी दिखाई दे रही है। ऑल ओवर धाकड़ फिल्म का लुक बेहद ही शानदार लग रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा है कि 'वे उसे अग्नि और बहादुर कहते हैं। वहीं वह कहती हैं कि वह मौत की देवी भैरवी का चित्रण है।' कंगना का यह अवतार फैंस को काफी पंसद आ रहा है।

कंगना सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार जानकारियां देती ही रहती हैं। वह सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती हैं। फिल्म धाकड़ के रिलीज़ की बात करें तो यह 1 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है। वहीं कंगना अपनी फिल्म 'थलाइवी' ( Thalaivi ) को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन