सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के ड्रग वाले व्हाट्सअप चैट सामने आने के बाद अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने खुद को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। एक वक्त था जब कंगना भी इन बड़ी पार्टीज का हिस्सा हुआ करती थी। करियर के शुरुआती दौर में कंगना के कुछ ऐसे हादसे हुए जिनका जिक्र उन्होंने किया है।
नई दिल्ली | बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार बॉलीवुड माफियाओं (Bollywood Mafia) को घेर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कंगना पिछले दो महीने से बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज को घेर चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के ड्रग वाले व्हाट्सअप चैट (Drug Whatsapp chat) सामने आने के बाद कंगना ने बॉलीवुड के कई राज खोल रही हैं। वो अपने ट्विटर पर लगातार बता रही हैं कि बॉलीवुड की बड़ी पार्टीज में किस तरह से ड्रग का इस्तेमाल किया जाता है। रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कंगना ने ये भी बताया था कि कैसे एक्टर्स की पत्नियां इन पार्टीज को होस्ट करती हैं। वहीं अब कंगना ने खुद को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। एक वक्त था जब कंगना भी इन बड़ी पार्टीज का हिस्सा हुआ करती थी। करियर के शुरुआती दौर में कंगना के कुछ ऐसे हादसे हुए जिनका जिक्र उन्होंने किया है।
कंगना रनौत ने रिपब्लिक टीवी से बातचीत में बताया कि वो भी एक वक्त पर कैरेक्टर एक्टर के चंगुल में फंस गई थी। कंगना ने दावा किया ये शख्स पहले सेल्फ अपॉइंटेड मेंटर (Self appointed mentor) बना फिर सेल्फ अपॉइंटेड हस्बैंड बन गया। मुझे ड्रग देकर कमरे में बंद कर दिया जाता था। कंगना ने बताया कि जब वो 16 की उम्र में मुंबई आई तो उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि जब वो अपने एक्टिंग करियर के लिए ऑडिशन वगैरह दे रही थीं तो एक कैरेक्टर एक्टर ने उनसे दोस्ती की। उसने उनसे वादा किया वो उनकी फिल्मों के लिए मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वो मुझे और मेरी आंटी को इंप्रेस करने में लगे थे। उन्होंने मेरी आंटी के घर पर टीवी भेज दिया, हमे खाने पर ले गए। कंगना ने दावा किया कि सेल्फ अपॉइंटेड मेंटर बन गए।
कंगना ने आगे बताया कि उसके बाद हम तीनों साथ में रहने लगे। कुछ वक्त बाद इस शख्स ने मेरी आंटी से लड़ाई की और उन्हें जाने को कहा। मुझे रुम में बंद कर दिया। उसके बाद मुझे कई पार्टीज में लेकर जाते थे और मेरी ड्रिंक में कुछ मिला दिया करते थे। हम इंटीमेट हो गए और बाद में मुझे समझ आया कि मेरे साथ धोखे से ऐसा किया जा रहा था। वो मेंटर से मेरा बॉयफ्रेंड भी बन गया। जब मैंने मना किया तो मुझे मारा गया। मुझे ऐसी कई डील्स में ले जाने लगे जहां पर दुबई और अलग-अलग जगहों से गोल्ड माइन्स, कोल माइन्स वाले आते थे। मुझे ऐसे उम्रदराज लोगों के बीच में ये मेंटर बिठाकर चला जाता था। वो मेरा नंबर लेते थे। मुझे तब डर लगने लगा कि ये लोग मुझे दुबई सप्लाई कर देंगे। इसी बीच जब मुझे अपनी पहली फिल्म गैंगस्टर (Gangster) के लिए ब्रेक मिला तो ये मेंटर डर गया और मुझे ड्रग के इंजेक्शन लगाए ताकि मैं जा ना सकूं। मैंने ये बात अपने डायरेक्टर अनुराग बासु (Anurag Basu) को बताई। कई रातों तक उन्होंने अपने ऑफिस में मुझे छुपाकर रखा।
कंगना लगातार ऐसे कई खुलासे कर रही हैं जो बेहद हैरान करने वाले हैं। बॉलीवुड को लेकर लगातार ऐसी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।