बॉलीवुड

कंगना रनौत ने फिर किया ऋतिक पर हमला, कहा- एक दिन के लिए ऋतिक बन पाऊं तो…

कंगना रनौत ने एक बार फिर से ऋतिक रोशन पर निशाना साधा है
2 min read
• •
Sep 30, 2019
kangana_ranaut_targets_hrithik_roshan_once_again.jpg
,,

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर ऋतिक रोशन की लड़ाई के बारे में तो सभी को पता है। पिछले कुछ सालों से इनको लेकर बहुत सी ख़बरे सामने भी आई । कंगना का दावा था कि ऋतिक रोशन ने प्यार के नाम पर उन्हें धोखा दिया था। इसके बाद ये मामला कई दिनों तक शांत था लेकिन हाल ही में कंगना रनौत ने एक बार फिर से ऋतिक पर निशाना साधा है।

दरअसल, एक इवेंट में कंगना से ऋतिक रोशन से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। कंगना से पूछा गया कि अगर वो एक सुबह ऋतिक रोशन बनकर उठती हैं, तो वो क्या करेंगी? इश सवाल का जवाब देने से पहले वो चुप्पी साधी थी। इसके बाद उन्होंने कहा ‘हमारे बीच जो भी हुआ उसके बाद अगर मैं ऋतिक बनकर उठी तो मैं कंगना रनौत को फोन करूंगी और कहूंगी मैंने तुम्हारे साथ बुरा किया है, प्लीज मुझे माफ कर दो।’

बता दें कंगना और ऋतिक का विवाद काफी पुराना है। कृष 3 से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं लेकिन बाद में दोनों के बीच काफी विवाद हो गया। कंगना ने ऋतिक पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद मामला शांत हो गया था। वहीं अगर कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों थलाइवी, पंगा और धाकड़ में बिजी हैं। वहीं ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर इसी सप्ताह रिलीज होने वाली है।

Published on:
30 Sept 2019 04:14 pm
Also Read
View All
“मेरी वजह से बेचारों को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, बस थोड़ी लंबी खिंच गई फिल्म

अचानक सलमान खान के पास पहुंचा फैन, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा हाथ और दिया धक्का, वीडियो आया सामने