नई दिल्ली। आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Birthday ) का 35वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर सुशांत के चाहने वाले उन्हें अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut Tweet ) ने भी सुशांत को विश करते हुए ट्वीट किया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचना शुरू हो गया है। ट्वीट पढ़ने के बाद यूजर्स कंगना पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, कंगना ने कुछ ट्वीट्स किए हैं। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के कई जानी-मानी हस्तियों के नाम को मेशन किया है। जिसमें फिल्म निर्देशक महेश भट्ट, करण जौहर और यशराज का नाम शामिल है। कंगना ने अपने पहले ट्वीट में लिखते हुए कहा है कि 'प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने तुमको बैन किया, परेशान किया, सोशल मीडिया पर तुमने कई बार मदद मांगी और मुझे पछतावा है कि मैं तुम्हारा साथ नहीं दे पाई। काश मैंने ये ना मान लिया होता कि तुम अपने आप ही माफिया टॉर्चर झेलने की ताकत रखते हो। काश... हैपी बर्थडे।'
वहीं दूसरे ट्वीट में सुशांत को याद करते हुए उन्होंने करण जौहर और यशराज फिल्म्स पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि 'यशराज फिल्म्स ने सुशांत को बैन किया और करण जौहर ने एक्टर को काफी सपने दिखाकर आगे डम्प कर दिया। निर्देशकों ने पूरी दुनिया में सुशांत को फ्लॉप एक्टर कहा। यही नहीं कंगना कहती हैं कि महेश भट्ट के सारे बच्चे डिप्रेशन में हैं, लेकिन फिर भी वह फिर भी सुशांत को कहते थे कि वह परवीन बॉबी जैसी मौत मरेंगे। ट्वीट के अंत में कंगना ने लिखा कि इन सब ने मिलकर सुशांत को मार डाला और सुशांत ने मरने से पहले सोशल मीडिया इंटरैक्शन में ये सब खुद लिखा था। कभी मत भूलिएगा, कभी नहीं।'
कंगना ने अपनी आखिर ट्वीट में लिखा कि 'सभी को हर चीज से उठकर सुशांत के दिन को धूमधाम से सेलिब्रेट करना चाहिए। किसी भी शख्स को यह बताने मत दीजिए कि आप अच्छे नहीं हैं, खुद से ज्यादा कभी भी किसी पर भरोसा ना करें। उन लोगों को छोड़ दीजिए जो कहें कि ड्रग्स ही सॉल्यूशन है और आपको मानसिक और आर्थिक रूप से चूस डालें।'
ट्रोलर्स कमेंट
कंगना रनौत का यह ट्वीट्स पढ़ यूजर्स काफी भड़क गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'कभी शर्म आती है आइना देखकर। शेम ऑन यू।' वहीं एक अन्य यूजर ने 'सुशांत को ही नशेड़ी बताया है।'