बॉलीवुड

रिंकू शर्मा हत्या मामले में Kangana Ranaut ने CM अरविंद केजरीवाल को किया ट्वीट, बोलीं- ‘उम्मीद हैं परिवार को करेंगे सपोर्ट’

एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) को किया ट्वीट ट्वीट में रिंकू शर्मा ( Rinku Sharma ) के लिए सीएम से मांगा न्याय मृतक के परिवार को पूरा सपोर्ट करने की कही बात
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2021, 12:26 PM IST
Kangana Ranaut Tweeted To CM Arvind Kejriwal In Rinku Sharma Murder
Kangana Ranaut Tweeted To CM Arvind Kejriwal In Rinku Sharma Murder

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) हर मुद्दे पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखती हुईं नज़र आती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर अपने ट्विट्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं अब कंगना ने दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हुईं रिंकू शर्मा की हत्या पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) को ट्वीट किया है। रिंकू शर्मा ( Rinku Sharma ) बजरंग दल के कार्यकर्ता थे। उनकी हत्या के बाद से सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है।

रिंकू शर्मा की मौत पर कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "डियर अरविंद केजरीवाल जी, मुझे आशा है कि आप रिंकू शर्मा के परिवार से मिलेंगे और उन्हें सपोर्ट करेंगे, आप पॉलिटिशियन हैं, उम्मीद है कि आप स्टेट्समैन भी बनें।" वैसे आपको बता दें इससे पहले भी कंगना रिंकू शर्मा को लेकर ट्वीट कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने रिंकू के परिवार वालों के दर्द को समझने की बात कही। वहीं दूसरे ट्वीट में असफल होने की बात कही।

आपको बता दें दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार की रात रिंकू शर्मा की हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि रिंकू की हत्या एक नहीं बल्कि 12 से भी अधिक लोगों ने मिलकर की है। कहा जा रहा है कि जिस समय रिंकू की हत्या की जा रही थी। वह उस समय जय श्री राम के नारे लगा रहा था। रिंकू शर्मा बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य भी थे। इस वक्त रिंकू का पूरा परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब