नई दिल्ली। छोटे पर्दे की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ( Rashmi Desai Birthday ) आज यानी कि 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रश्मि टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी खूब लोकप्रिय हैं। रश्मि अपनी काम की वजह से तो सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। रश्मि उस दौरान सबसे ज्यादा चर्चाओं में आई जब उन्होंने अपने पति नंदिश संधु ( Nandish Sandhu ) से तलाक ले लिया था। चलिए आपको बतातें कि आखिर क्यों यह कपल अलग हुआ।