शो में अनीता भाभी की जगह नेहा पेंडसे की एंट्री प्लास्टिक सर्जरी का फॉर्मूला के साथ कराई जाएगी। जी हां, शो में दिखाया जाएगा कि अनीता भाभी का एक्सीडेंट हो गया है और एक्सीटेंड में उनका चेहरा बुरी तरह से खराब हो गया है। इलाज के दौरान उन्हें अपने चेहरे की सर्जरी करवानी पड़ती है। लेकिन सर्जरी के दौरान गलती से असली तस्वीर किसी और से बदल जाती है, जिसकी वजह से उन्हें बिल्कुल नया चेहरा मिलता है'। ऐसे शो में नेहा पेंडसे की एंट्री होगी।