8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा पर लगा पोर्न वीडियो रैकेट चलाने का आरोप, मॉडल ने की गिरफ्तारी की मांग

पोर्न वीडियो रैकेट में सामने आया शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) के पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra ) का नाम मॉडल सागरिका सोना सुमन ( Sagarika Shona ) ने की राज की गिरफ्तारी की मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया न्यूड ऑडिशन के बारें
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 12 Feb 2021, 9:41 AM IST

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Name Surfaced In Porn Video Racket

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Name Surfaced In Porn Video Racket

नई दिल्ली। पोर्न वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। एक्ट्रेस पर पोर्न फिल्म रैकेट चलाए जाने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस के साथ 9 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब बड़ी खबर यह है कि इस पूरे मामले में अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) के पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra ) का नाम भी सामने आ रहा है। चलिए आपको बतातें हैं पूरी खबर।

यह भी पढ़ें- खलनायक की भूमिका निभाने वाले Pran असल जिंदगी में थे काफी दयालु, 1 रुपए की फीस में करते थे फिल्मों में काम

दरअसल, बीते दिन यानी कि गुरुवार को मॉडल सागरिका शोना सुमन ( Sagarika Shona ) ने इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। पॉर्न वीडियो मामले में बात करते हुए सागरिका ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बताया कि वह भी इस रैकेट का हिस्सा हैं। सागरिका ने यह भी बताया कि राज कुंद्रा की कंपनी ने लॉकडाउन में एक वेब सीरीज बनाने का ऑफर दिया था। जिसके लिए ऑडिशन के तौर पर उनसे न्यूड वीडियो मांगी थी।

यह भी पढ़ें- डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली Sherlyn Chopra की 5 विवादित तस्वीरें, इंटरनेट पर मचाया तहलका

सागरिका ने मीडिया को बताया कि यह बात अगस्त की है। जब देश में लॉकडाउन चल रहा था। उनके पास एक कनेक्टेड कॉल आया था, जो उमेश कामत का था। उन्होंने उनसे कहा कि वे एक बहुत बड़ी वेब सीरीज बना रहे हैं, जिसके मालिक राज कुंद्रा जी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साथ मिलकर आपको बहुत बड़ी हाइक मिलेगी। सागरिका कहती हैं कि यह सुन उन्होंने ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया। फिर उन्होंने कहा कि वे वीडियो कॉल पर ऑडिशन ले लेंगे। जब ऑडिशन की बारी आई तो उन्होंने उनसे न्यूड ऑडिशन की डिमांड की।"

सागरिका आगे कहती हैं कि "ऑडिशन के नाम पर वीडियो कॉल पर उन्होंने उनसे न्यूड होने के लिए कहा गया, यह सुन उन्होंने तुरंत मना कर दिया। सागरिका ने यह भी बताया कि उस दौरान उमेश कामत संग तीन लोग और भी मौजूद थे। सागरिका कहती हैं कि एक व्यक्ति का चेहरा नहीं दिख रहा था, लेकिन उन्हें लगता है कि वह राज कुंद्रा थे। सागरिका बताती है कि उमेश कामत ने उन्हें यह भी बताया कि जितनी भी साइट्स चल रही हैं वह उनके मालिक राज कुंद्रा की हैं। सागरिका ने अंत में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कही कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पोर्न वीडियो कि मेन कड़ी राज ही हैं।"