बॉलीवुड

बर्फीली वादियों में Kangana Ranaut ने परिवार संग की जमकर मस्ती, देखें तस्वीर

कंगना ने फैमिली ट्रिप की तस्वीरें की शेयर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं वायरल
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2020, 3:45 PM IST
kangana_ranaut_family_trip.jpg
Kangana Ranaut Family Trip

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वह मनाली में अपने घर में मौजूद हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में कंगना ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। अब कंगना अपने परिवार के साथ हाईकिंग पर गई थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ साझा की हैं।

कंगना ने ट्विटर पर अपनी फैमिली ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ उनकी भाभी ऋतु, बहन रंगोली, भतीजा पृथ्वीराज साथ में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ''मेरी भाभी इंस्टाग्राम क्वीन हैं। वह सभी फिल्टर्स के बारे में जानती हैं और उन्होंने मुझे सिखाया कि इन्हें कैसे यूज किया जाता है।'' उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

कंगना के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की जैकेट और डेनिम जीन्स पहनी हुई है। साथ ही उनके लुक को पूरा कर रहे हैं उनके बूट्स। उनकी इस तस्वीरों पर अबतक लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

इससे पहले कंगना ने क्रिसमस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी थीं लेकिन उसमें भी उन्होंने कुछ लोगों पर तंज कस डाला। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'सिर्फ उन लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जो सभी भारतीय पर्वों का सम्मान करते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं। उन लोगों को भी मेरी क्रिसमस जो सिर्फ हिंदुओं के त्याहारों पर ही आलोचना नहीं करते।' इस ट्वीट के जरिए एक्ट्रेस उन लोगों पर निशाना साधा है जो हिंदू त्योहारों पर ज्ञान देते हैं। हालांकि उनके इस ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन