
बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां चाहे पर्दे पर हों या पर्दे के बाहर उनकी कोशिश हमेशा खूबसूरत दिखने की रहती है। अक्सर बॉलीवुड स्टार्स का एयरपोर्ट लुक चर्चा में रहता है। हाल में अनुष्का, कंगना और करीना का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक हमारे हाथ लगा है। जिन्हें देखकर आप तय कर सकते हैं कि इनमें से सबसे ज्यादा फैशनेबल और खूबसूरत कौन हैं।
विराट के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं अनुष्का
अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ उड़ान भरने से पहले एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। उस दौरान वह टॉमी क्रॉप टॉप और रिप्ड जींस पहनी हुई काफी सहज दिखाई दीं। उन्होंने ग्रीन रंग की कैप भी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी अलग दिख रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी विराट और अनुष्का कई बार एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किए जा चुके हैं। हाल ही में अनुष्का अपनी फिल्म 'सुई—धागा' की शूटिंग से ब्रेक लेकर विराट से मिलने मुंबई पहुंची थी। अनुष्का को रिसीव करने के लिए विराट एयरपोर्ट पहुंचे थे।
गॉर्जियस लुक में दिखीं करीना
करीना कपूर को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उस दौरान करीना काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वह काले डेनिम, काली कोट और सफेद रंग की टीशर्ट में और चश्मा लगाने के साथ लाल रंग का बैग भी लिए हुई थी।
अलग अंदाज में दिखी कंगना
इस बार अभिनेत्री कंगना रनौत एयरपोर्ट पर पूरी तरह से अलग अंदाज में नजर आई। उन्होंने काले रंग के टॉप के साथ लेदर की स्कर्ट पहनी थी, साथ ही घुटने तक ऊंची ऑक्सफोर्ड बूट्स भी पहने हुई थी। काली घनी आंखों के साथ उन्होंने 'मेसी बन' बनाया हुआ था। बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं।
तो अब आप तय करें कि तीनों खूबसूरत अभिनेत्रियों में सबसे बेहतरीन कौन है।