बॉलीवुड

Kannappa: अक्षय कुमार- प्रभास की फिल्म ‘कन्नप्पा’ इस दिन होगी रिलीज, दमदार पोस्टर हुआ शेयर

Kannappa Release Date: अक्षय कुमार और प्रभास की नई फिल्म कन्नप्पा को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है।
2 min read
• •
Nov 25, 2024
Kannappa Release Date
Kannappa Release Date

Kannappa Release Date: बॉलीवुड एक खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार प्रभास पहली बार एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट से लेकर कहानी तक फैंस के सामने आ गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी दिनों से एक्साइटेड हो रखे थे, जो अब खत्म हो गया है। इससे पहले फिल्म कन्नप्पा का टीजर जारी किया गया था। जो फैंस को बेहद पसंद भी आया था। आज यानी 25 नवंबर को फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है इसमें भगवान शिव के त्रिशूल के साथ रिलीज डेट अनाउंस की गई है। चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी अक्षय कुमार और प्रभास की फिल्म कन्नप्पा…

फिल्म कन्नप्पा की रिलीज डेट अनाउंस (Kannappa Release Date Announced)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रभास (Prabhas) की फिल्म कन्नपा का दर्शकों ने जब से टीजर देखा है। तब से ही दर्शकों को कन्नप्पा (Kannappa) मूवी के रिलीज डेट का इंतजार था, लेकिन फैंस थोड़े निराश हो सकते हैं, क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। पहले खबर थी कि फिल्म कन्नप्पा इसी साली यानी 2024 में रिलीज होगी, लेकिन अब जो रिलीज डेट अनाउंस हुई वो अगले साल 2025 की है फिल्म अगले साल 25 अप्रैल को रिलीज होगी। इस खबर के बाद फैंस काफी खुश भी हो रहे हैं।

कन्नप्पा की कहानी होगी बेहद शानदार (Kannappa Story)

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये बेहद अलग होने वाली है। इस फिल्म की कहानी भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा जी की रियल कहानी पर आधारित है। तेलुगु लोककथाओं में से एक है कन्नप्पा की कहानी। यह भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। कन्नपा एक नास्तिक और निडर योद्धा थे, लेकिन बाद में वो भगवान शिव के परम भक्त बन गए। ये भगवान शिव के इतने बड़े भक्त थे की इन्होंने अपनी आंख निकाल कर भगवान शिव को समर्पित कर दी थी।

Updated on:
25 Nov 2024 03:16 pm
Published on:
25 Nov 2024 03:14 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड