बॉलीवुड

बेटी संग कपिल शर्मा ने मनाया अष्टमी का त्योहार,सोशल मीडिया पर शेयर की अनायरा की क्यूट तस्वीरें

कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) ने बेटी अनायरा ( Anayara ) संग मनाया नवरात्री का त्यौहार देवी के जैसे सजी नज़र आई अनायरा कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की लेटेस्ट तस्वीरें

less than 1 minute read
Apr 01, 2020
कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा संग मनाई अष्टमी का त्योहार
कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा संग मनाई अष्टमी का त्योहार

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के बीच आजकल सभी सेलेब्स घरों में अपने परिवार के साथ आइसोलेशन में है। इसी बीच देशभर में नवरात्रों की भी धूमधाम है। खास बात ये है कि ये अष्टमी पूजन कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) के लिए बेहद ही खास है। कपिल ने आज अपने परिवार संग अष्टमी की पूजा की। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उनकी बेटी अनायरा बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

इन फोटोज में नन्ही अनायरा ( Anayara ) को देवी की तरह सजाया गया है। हाथों में लाल चूड़ी, माथे पर लाला बिंदी, सिर पर चुन्नी पहने और चेहरे पर खूबसूरत सी मुस्कान लिए अनायरा का रूप बिल्कुल देवी के समान ही लग रहा है। फोटो को शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा है- ‘जय माता दी।‘ कपिल शर्मा की बेटी की फोटो देख फैंस भी खुश हो रहे हैं।

कोरोनावायरस के चलते इस साल कपिल ने अपनी बेटी के साथ ही घर में पूजा की है। जबकि हर इस साल कपिल नौ कन्याओं को घर पर भुलाकर उनके पैरों को धोकर और उन्हें खाना खिलाकर इस त्योहार को मनाते थे। इन दिनों कपिल बेटी संग काफी समय बीता रहे हैं। जनता कर्फ्यू के दिन भी अनायरा ने ताली बजाकर अपना योगदान दिया था।

Published on:
01 Apr 2020 11:01 pm