बॉलीवुड

कपिल शर्मा के डायलॉग सुनकर हो जाएंगे हंसी से लोटपोट

कपिल शर्मा शो की लोकप्रियता काफी ज्यादा हैं। कपिल शर्मा के डायलॉग्स सुन आप खुद को रोक नहीं पाएंगें। उनके डायलॉग्स कब चुटकुले बन जाते हैं यह पता ही नहीं चलता। उनके कुछ फेंमस चुटकुले के बारें में हम आपको इस स्टोरी में बताने वाले हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2022, 3:40 PM IST
kapil_sharma.jpg

कॉमेडियन कपिल शर्मा अक्सर अपने कॉमेडी से सुर्खियों में बने रहते हैं। कपिल शर्मा जब भी कहीं जाते है चाहे कोई शो हो या इवेंट वह सर्खियों में आ जाते हैं। कपिल शर्मा का शो भी उनके कॉमेडी के कारण ही अक्सर सुर्खियों में बना रहता हैं। कपिल शर्मा अपनी हाजिर जवाबी और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए मशहूर हैं। कपिल बातों ही बातों में कुछ ऐसे लाइन बोल देते है कि जिसे सुन सभी हंसते हंसते थक जाते हैं।

कपिल शर्मा के शो को इतना ज्यादा पंसद किया जाता है कि फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर कपिल का कॉमेडी वाले किल्प को देखना पंसद करते हैं। कपिल शर्मा का हर एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता हैं। चलिए जानते है कपिल के कुछ ऐसे जोक्स के बारें में जिसे सुन आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

कपिल शर्मा ने अपने शो में आए एक ऑडियंस से यह सवाल किया कि- क्या करते हैं आप?” इसके जवाब देते हुए शख्स ने कहा, “सर मेरी फैक्ट्री है।” इसके बाद कपिल ने पूछा कि- आप क्यों आए हैं? इस पर शख्स ने मासूम सा जवाब देते हुए कहा, “शो देखने आया हूं सर। इसी पर कपिल ने आगे मजाक करते हुए कहा, “हम आए हैं कभी आपकी फैक्ट्री देखने? अपना काम देखते नहीं दूसरों के घर में घुस आते हैं देखने।

कपिल अपने ऑडियंस से ही नहीं बल्कि तमाम सेलेब्स और कई बार कपिल खुद भी अपनी अंग्रेजी का मजाक बनाते दिखाई देते हैं। कपिल का शो इतनी ज्यादा पपुलर हैं कि वहां तमाम सेलेब्स अक्सर अपने फिल्म के प्रोमोशन के लिए आया करते हैं और बात ही बात में कपिल शर्मा कभी खुद की तो कभी अपने ऑडियंस या सेलेब्स पर डायलॉग्स मार देते हैं। जो डायलॉग्स देखते ही देखते काफी फेंमस हो जाता हैं।

Updated on:
2 Mar 2022, 3:40 PM IST
Published on: