बॉलीवुड

किसानों के समर्थन में उतरे कपिल शर्मा, यूजर ने की ट्रोल करने की कोशिश तो दिया करारा जवाब

किसान आंदोलन को कपिल शर्मा का समर्थन यूजर ने कपिल को कहा राजनीति करने की कोशिश मत करो
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 8:35 AM IST
kapil_sharma.jpg
Kapil Sharma supported farmers protest

नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आम इंसान से लेकर देश दुनिया के सेलेब्स अपनी राय सबके सामने रखते हैं। इसके चलते कई बार सेलेब्स को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को भी एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन कपिल ने उस यूजर को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई।

हम सब किसान भाइयों के साथ हैं

कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर हाल ही में कपिल ने अपना समर्थन जताते हुए ट्वीट किया है। कपिल ने लिखा, "किसानो के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए। कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता के बातचीत से उसका हल ना निकले। हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं।" उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया है।

यूजर ने की ट्रोल करने की कोशिश

लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने कपिल के ट्रोल करने की कोशिश की। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'कॉमेडी कर चुप चाप, राजनीति करने की कोशिश मत कर। ज्यादा किसान हितैशी बनने की कोशिश मत कर, जो काम तेरा है उस पर फोकस रख।' लेकिन कपिल ने चुप रहने के बजाए शख्स को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती ही बंद हो गई। कपिल ने लिखा, 'भाई साहब मैं तो अपना काम कर ही रहा हूं, कृपया आप भी करें, देशभक्त लिखने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता, काम करें और देश की तरक्की में योगदान दें 50 रुपये का रीचार्ज करवा के फालतू का ज्ञान ना बांटे। धन्यवाद'।

इससे पहले भी कपिल शर्मा को एक यूजर ने भारती का ड्रग्स केस में नाम आने के बाद ट्रोल किया था। भानू प्रताप सिंह के नाम एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'भारती का क्या हुआ, जब तक पकड़ी नहीं गई थी तब तक ड्रग्स नहीं लेती थी। वही हाल आपका है शायद, जब तक पकड़े ना जाओ। नो ड्रग्स... कपिल शर्मा।' ऐसे में कपिल शर्मा ने उस यूजर की टांग खींचते हुए रिप्लाई किया। कपिल ने लिखा, 'पहले अपने साइज की शर्ट सिलवा, मोटे।' लेकिन उनके इस ट्वीट को लेकर बवाल हो गया। लोगों का कहना था कि किसी की बॉडी शेमिंग करना गलत है। ऐसे में कपिल का अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन