बॉलीवुड

करण देओल की फिल्म में रीक्रिएट होगा दादाजी धर्मेंद्र का ये फेमस गाना

'पल-पल दिल के पास' गाने को भी फिल्म के लिए रीक्रिएट किया जा रहा है....

1 minute read
Mar 27, 2019
Karan Deol

बॉलीवुड अभिनेता करण देओल की आगामी फिल्म 'पल पल दिल के पास' में सुपरहिट गाना 'पल पल दिल के पास' रीक्रिएट किया जाएगा। सनी देओल के पुत्र करण देओल फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसका निर्देशन खुद सनी देओल कर रहे हैं। वह शूटिंग के दौरान फिल्म के हर फ्रेम पर बहुत मेहनत कर रहे हैं, कई लोगों से सलाह भी लेते हैं।

'पल-पल दिल के पास' गाने को भी फिल्म के लिए रीक्रिएट किया जा रहा है। धर्मेंद्र और राखी की फिल्म 'ब्लैकमेल' के सुपरहिट गाने को किशोर कुमार ने गाया था। करण की डेब्यू फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसे ज्यादातर मनाली और दिल्ली में शूट किया गया है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल फिलहाल मुंबई में शूट किया जा रहा है, जिसके लिए फिल्म का सेट लगा दिया गया है।

फिल्म के कई सीन्स को बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच शूट किया गया है। हालांकि फिल्म के कुछ सीन्स को शूट करना आसान नहीं था। करण देओल और सहर बंबा स्टारर यह फिल्म इस साल 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें

Pal Pal Dil Ke Paas first look: करण की डेब्यू मूवी का फर्स्‍ट लुक जारी, पापा सनी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
Published on:
27 Mar 2019 07:31 pm
Also Read
View All