बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन की वजह से होली नहीं खेलते करण जौहर, आखिर ऐसा क्या हुआ था

कार्यक्रम की शूटिंग करने के दौरान करण ने उन घटनाओं के बारे में बताया, जिनके कारण उन्हें आज भी होली खेलने से डर लगता है
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 3:34 PM IST
Karan johar
Karan johar

फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया है कि होली के त्योहार पर वे रंगों से खेलना क्यों पसंद नहीं करते हैं। हाल में टीवी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरटार्स' में होली के विशेष कार्यक्रम की शूटिंग करने के दौरान करण ने उन घटनाओं के बारे में बताया, जिनके कारण उन्हें आज भी होली खेलने से डर लगता है।

करण ने कहा, 'जब मैं छह या सात साल का था तो होली पर मेरी कॉलोनी के बच्चे मेरे ऊपर सिल्वर रंग डालने के लिए मेरे पीछे भाग रहे थे। खुद को बचाने की कोशिश करते हुए मैं गिर गया और मुझे चोट लग गई। इसके बाद उन बच्चों से मेरी लड़ाई हो गई।

एक अन्य घटना में अमिताभ बच्चन के घर की घटना बताते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे अच्छी तरह याद है कि 10 साल की उम्र में बिग बी के घर पर होली खेलने जाता था। एक बार जब मैंने उन्हें बताया कि मैं होली से इतना क्यों डरता हूं।

उन्होंने बताया, 'अभिषेक तभी कमरे से बाहर आए, मुझे उठाया और रंग भरे पानी के पूल में फेंक दिया। होली के लिए मेरा प्यार तभी खत्म हो गया और उसके बाद आज तक मैंने होली नहीं खेली। बता दें कि अमिताभ बच्चन के घर पर हर बार होली की पार्टी होती है। हालांकि इस बार बॉलीवुड की होली फिकी रहेगी। बता दें कि बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया। अभी तक उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं पहुंचा है। श्रीदेवी की मौत पहले हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा था लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई है। कानूनी प्रक्रिया के चलते उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही है। माना जा रहा है कि आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच जाएगा। इसके बाद विले पार्ले इलाके स्थित पवन हंस मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन