बॉलीवुड

बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर के लिए करण जौहर ने जताया खास प्यार, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Arjun Kapoor Birthday:अभिनेता अर्जुन कपूर को करण जौहर ने खास और मजाकिया अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है…देखें
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2025, 12:49 PM IST
बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर के लिए करण जौहर ने जताया खास प्यार, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। एसके साथ ही फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अर्जुन को खास और मजाकिया अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल करण जौहर का नोट

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ऑल ब्लैक लुक में दिख रहे हैं। ये तस्वीर शायद करण के शो कॉफी विद करण की है। जिसमें करण ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। करण ने अर्जुन को बधाई देते हुए लिखा कि "सबसे मजेदार इंसान और यारों का यार और दिल से इसको बहुत सारा प्यार… जन्मदिन मुबारक हो फुबु। ये साल तुम्हारे लिए सबसे अच्छा साबित हो।" इसके साथ ही उन्होने हार्ट वाली इमोजी भी साझा की।

viral on social media

निकनेम का हुआ खुलासा

बता दें कि फैंस के लिए इस पोस्ट में सबसे खास बात ये थी कि करण ने अर्जुन का नाम 'फुबु' निकनेम से उन्हें बर्थ डे विश किया। हलांकि ये नाम बहुत कम लोगो को पता था, और इसे अभी तक किसी भी स्क्रीन या इंटरव्यू में सामने नहीं लाया गया। लेकिन अर्जुन के करीबी उनको इसी नाम से बुलाते हैं।

Updated on:
26 Jun 2025, 12:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’